{"_id":"6a27893873fdcf016e0c4e8b","slug":"suspended-fireman-dresses-as-cockroach-to-protest-at-agra-civil-court-over-police-case-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दीवानी में ‘काकरोच’ बनकर पहुंचा निलंबित फायरमैन, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दीवानी में ‘काकरोच’ बनकर पहुंचा निलंबित फायरमैन, पुलिस कार्रवाई के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन
Tue, 09 Jun 2026 09:02 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 09 Jun 2026 09:02 AM IST
सार
आगरा दीवानी न्यायालय में निलंबित फायरमैन काकरोच के वेश में अनोखा विरोध करने पहुंचा, लेकिन एसएसएफ जवानों ने उसे गेट पर रोक दिया। युवक का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई और आरोपपत्र के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा, जिसके विरोध में उसने यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वर्दी पहन काकरोच के वेश में दीवानी पहुंचा निलंबित फायरमैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीवानी न्यायालय के गेट नंबर चार पर सोमवार को अग्निशमन विभाग की वर्दी पहने एक युवक काकरोच बनकर पहुंचा। गेट के बाहर प्रदर्शन के बाद उसने घुटनों पर चलते हुए परिसर में प्रवेश किया। वहां तैनात एसएसएफ के जवानों ने उसे रोक दिया। युवक अपने ऊपर दर्ज मामले में पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताने पहुंचा था।
युवक जितेंद्र राठौर ने बताया कि वह निलंबित फायरमैन है। उस पर जुलाई 2024 में थाना न्यू आगरा में एक युवती की शिकायत पर शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के समय वह दूसरे जिले में ड्यूटी पर थे।
जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) में पुलिस ने माना कि वह अपराधी नहीं है। इसके बाद भी आरोपपत्र न्यायालय में भेज दिए गए। इससे वह निलंबित है। न्याय के लिए वह काकरोच के वेश में पहुंचा। वह काकरोच जनता पार्टी का समर्थक है और शिकोहाबाद में काकरोच कोचिंग सेंटर भी चलाता है। हालांकि एसएसएफ के जवानों ने जितेंद्र को काकरोच के वेश में प्रवेश नहीं करने दिया।