{"_id":"5ed8dbf58ebc3e904f43a311","slug":"suspend-mainpuri-news-agr4446296143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने प्रभारी निरीक्षक और दरोगा को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने प्रभारी निरीक्षक और दरोगा को किया निलंबित
विज्ञापन
मैनपुरी। दोहरे हत्याकांड में 25 हजार के इनामी को दन्नाहार पुलिस ने गिरफ्तार किया। साठगांठ करने के बाद तमंचा सहित गिरफ्तार दिखा कर जेल भेज दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने दन्नाहार थानाध्यक्ष और दरोगा को निलंबित कर दिया।
कानपुर देहात के राजेपुर थाना क्षेत्र में खनन को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी पर स्थानीय पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। तीन दिन पूर्व दन्नाहार थाना पुलिस ने इनामी हत्यारोपी मनोज कुमार निवासी गांव गड़सार फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया था। प्रभारी निरीक्षक बेगराम और दरोगा रिंकेश शर्मा ने हत्यारोपी को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार दिखाते हुए चालान कर जेल भेज दिया।
दोहरे हत्याकांड आरोपी और 25 हजार के इनामी को हल्के मामले में जेल भेजे जाने की कार्रवाई के बारे में एसपी अजय कुमार पांडेय को पता चला, तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान प्रथम दृष्टयता थाना स्तर पर आपराधिक साठगांठ करते हुए जानबूझ कर इनामी अपराधी को हल्के मामले में जेल भेजने का मामला प्रकाश में आया। इस पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक बेगराम और दरोगा रिंकेश शर्मा को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।