{"_id":"60a944208ebc3e6ac2673724","slug":"suspected-patient-of-black-fungus-found-mainpuri-news-agr492782093","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज मिला
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास भवन में तैनात एक लिपिक में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं। लिपिक को परिजनों ने नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिले में ब्लैक फंगस का यह दूसरा संदिग्ध मरीज मिला है।
गांव रठेरा निवासी, विकास भवन में तैनात लिपिक को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। ठीक होने के बाद वे गांव आ गए। दो दिन पूर्व उन्हें फिर से दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर नोएडा के एक निजी अस्पताल में गए। परिजनों के अनुसार यहां डॉक्टरों ने उनमें ब्लैक फंगस के लक्षण बताए हैं।
लिपिक की पत्नी प्रधान का चुनाव भी लड़ी थीं। चुनाव के बाद से ही उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। पूर्व में घिरोर विकास खंड के गांव लपगवां निवासी एक महिला में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए थे। उनका भी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।