फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspected of corona virus reached District Hospital Mathura Referred SN Medical College

कोरोना वायरस की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंचा रत्न कारोबारी, हड़कंप मचा

Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Suspected of corona virus reached District Hospital Mathura Referred SN Medical College
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
कोरोना वायरस के लक्षण होने की शिकायत लेकर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे रत्न कारोबारी को देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर डॉक्टरों की टीम ने पीड़ित की जांच की, लेकिन उसमें इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं मिले। घर वाले दिल्ली में जांच कराने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन


राया निवासी रत्न कारोबारी रविंद्र कुमार (48) मास्क पहने जिला अस्पताल के आपातकाल विभाग में पहुंचे। रविंद्र ने वहां इमरजेंसी में मौजूद डॉ. राजेंद्र को बताया कि वह पिछले दिनों श्रीलंका से लौटे हैं। उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण लग रहे हैं। सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


यह सुन डॉ. राजेंद्र ने सीएमएस डॉ. आरएस मौर्य को जानकारी दी। कोरोना वायरस की जानकारी पर सीएमएस ने फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी, डॉ. रितुरंजन और डॉ. अशोक सहित फार्मासिस्ट की टीम को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम ने पीड़ित को इंजेक्शन लगाने के बाद आवश्यक दवाएं दीं, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होने लगा। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर करने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। पीड़ित राया स्थित अपने घर चले गए। पीड़ित का कहना है कि वह शुक्रवार को दिल्ली के अस्पताल में जांच कराएंगे। 

मरीज में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नजर नहीं आए, लेकिन मरीज और उसके परिजन लगातार इस वायरस के लक्षणों से ग्रसित होने की बात कह रहे थे। मरीज को आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन दिए हैं। पीड़ित में सर्दी जनित बीमारियों के लक्षण मिले हैं। - डॉ. आरएस मौर्य, सीएमएस जिला अस्पताल

16 जनवरी को श्रीलंका से लौटे हैं पीड़ित 
मूल रूप से राया के रहने वाले रविंद्र श्रीलंका में रत्नों का काम करते हैं। उनका कहना है कि 16 जनवरी को वह जिस फ्लाइट से भारत लौटे उसमें कुछ लोग चीन के भी बैठे थे। यहां आकर उनकी तबियत खराब हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed