फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eight-Year-Old Girl Murdered in Agra

आगरा में बड़ी वारदात: लापता बच्ची की हत्या, किरायेदार के कमरे से आटे के ड्रम में मिली लाश; परिजन का हंगामा

Thu, 26 Mar 2026 12:28 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Mar 2026 12:28 AM IST
सार

आगरा में बुधवार को सनसनीखेज घटना हुई। घर के बाहर से लापता आठ साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। शव किरायेदार के घर ड्रम से बरामद हुआ। परिजनों ने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
Eight-Year-Old Girl Murdered in Agra
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर में मंगलवार दोपहर को घर के बाहर से लापता हुई जूता कारखाना संचालक दिनेश की 8 वर्षीय बेटी प्रज्ञा की हत्या कर दी गई। बुधवार आधी रात उसका शव किरायेदार सुनील के कमरे में आटे के ड्रम में पड़ा मिला। घरों की तलाशी के दाैरान पुलिस आरोपी के कमरे तक पहुंची थी। शव देखकर लोग आक्रोशित हो गए। फतेहाबाद रोड पर आकर जाम लगा दिया। इस दाैरान वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस ने इंकार किया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में टीम लगी हैं। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सिद्धार्थ नगर, गोबर चौकी निवासी दिनेश कुमार का घर में ही जूता कारखाना है। उनकी 8 साल की बेटी प्रज्ञा कक्षा एक की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर 2:00 बजे वह घर में मौजूद थी। तभी कुछ बच्चे आए वह खेलने लगी। अचानक घर के बाहर से लापता हो गई। पहले पर परिजन को लग रहा था कि वह ट्यूशन पढ़ने गई होगी। एक किलोमीटर की दूरी पर ही एक महिला ट्यूशन पढ़ाती है। मगर प्रज्ञा 4:30 बजे तक जब लौटकर नहीं आई तो मां प्रीति को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाश किया। बाद में टीचर से बात की। उन्होंने प्रज्ञा के घर आने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बेटी के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग और पुलिस ने आसपास के इलाके को देखा। दोपहर 2:00 बजे प्रज्ञा गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती है। इसके बाद वापस चली जाती है। वह बाहर की तरफ नहीं निकलती हैं। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिल गया था। इस पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से चिंतित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बच्ची की तलाश के लिए एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय के नेतृत्व में 4 टीम बनाई गईं। एक टीम कैमरे देख रही थी। दूसरी टीम को परिजन से बात करने के लिए लगाया गया। तीसरी टीम घरों की तलाशी में लग गई। कई घरों की छत पर गई। परिजन ने पुलिस को बताया कि घर में पहली मंजिल पर किरायेदार सुनील रहता है। मंगलवार शाम से उसकी मां घर में नहीं है। वह खुद भी लापता हो गया है। इस पर पुलिस ने उसके कमरे को खोला। एक बोरे में आटे का ड्रम रखा हुआ था। पुलिस ने जैसे ही उसे खोला शव बरामद हो गया। यह देखकर सभी के होश उड़ गए।

 

फतेहाबाद रोड पर आए लोग
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजने की तैयारी की। इस पर लोग भड़क गए। उनका कहना था कि आरोपी की गिरफ्तारी हो। इसके बाद ही शव को ले जाने दिया जाएगा। बाद में लोग फतेहाबाद रोड स्थित मुगल पुलिया पर आ गए। उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। हालांकि सोशल मीडिया पर बवाल का मैसेज वायरल होने लगा। सूचना पर डीसीपी सिटी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाया। कहा कि किरायेदार के ही कमरे में शव मिला है।उसकी तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर आधा घंटे बाद लोग शांत हो गए। तब कहीं शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

मां प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल
दिनेश की दो बेटियां हैं जिनमें प्रज्ञा सबसे बड़ी थी। छोटी बेटी 5 साल की है। प्रज्ञा के लापता होने से मां प्रीति का रो-रो का बुरा हाल था। उन्हें किसी तरह परिजन ने संभाला। दो दिन से घर में चूल्हा नहीं जला था। मंदिर के सामने बैठकर मां बेटी के सही सलामत होने की प्रार्थना कर रही थी। मगर रात में उसकी हत्या की खबर आई तो कोहराम मच गया।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बच्ची की हत्या कर शव को ड्रम में छिपा दिया था। किरायेदार भाग गया है। उसकी तलाश में टीम लगी हैं। आशंका है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की है। इसका कारण आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed