फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Surya Grahan 2022 sutak kaal know timings Firozabad

Firozabad: 25 अक्तूबर को इस समय पड़ेगा सूर्यग्रहण, फिरोजाबाद में जानें सूतक काल का समय

Mon, 24 Oct 2022 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 08:00 AM IST
सार

दिवाली के अगले दिन यानी 25 तारीख को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक होगा। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
Surya Grahan 2022 sutak kaal know timings Firozabad
सूर्य ग्रहण - फोटो : istock

विस्तार

फिरोजाबाद में  25 अक्तूबर को खंडग्रास सूर्य ग्रहण होने के कारण इस दिन मंदिरों के कपाट बंद रहने के साथ ही कोई पूजापाठ नहीं होगा। शहर के प्रमुख ज्योतिषाचार्य राजीव लोचनाचार्य ने बताया कि 25 अक्तूबर को भारत देश में खंडग्रास सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक होगा। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद नगर में सूर्य ग्रहण का आरंभ दोपहर 4:33 बजे से शुरू होगा और यह ग्रहण सायंकाल 05:38 पर ग्रस्त स्थिति में सूर्यास्त के साथ ही समाप्त हो जाएगा। इस ग्रहण का सूतक 25 अक्तूबर को प्रात: काल 4:33 से प्रारंभ हो जाएगा। इसके कारण 25 अक्तूबर को सुबह मंदिर नहीं खुलेगे। उन्होंने कहा कि यह ग्रहण मंगलवार के दिन स्वाति नक्षत्र एवं तुला राशि में घटित हो रहा है। अत: विशेष रूप से स्वाति नक्षत्र व तुला राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह ग्रहण विशेष अशुभ और कष्टप्रद होगा।

विज्ञापन

किस राशि के लिए कैसा रहेगा ग्रहण...

मेष राशि -स्त्री या पति को कष्टकारक। वृष राशि - सुखकारक। मिथुन राशि - चिंताकारक। कर्क राशि -कष्टकारक। सिंह राशि -धनलाभकारक। कन्या राशि - हानिकारक।  तुला राशि - कष्टकारक वृश्चिक राशि -हानिकारक। धनु राशि -लाभकारक। मकर राशि - सुखकारक। कुंभ राशि - अपमानकारक। मीन राशि - महाकष्टकारक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed