{"_id":"691b75423727b4d39808e4e7","slug":"suriksha-became-the-kasganj-block-champion-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-139622-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुरीक्षा बनी कासगंज ब्लॉक चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुरीक्षा बनी कासगंज ब्लॉक चैंपियन
विज्ञापन
फोटो02नगला पट्टी में ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत:
कासगंज। मिनी ग्रामीण स्टेडियम नगला पट्टी में विकास खंड स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। किलौनी की छात्रा सुरीक्षा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कासगंज ब्लॉक चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार तथा खंड शिक्षा अधिकारी कासगंज राजेश चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जूनियर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। ब्लॉक पीटीआई यादराम एवं निलेश प्रताप सिंह चौहान ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में सचिन, 100 मीटर में अनुराग, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद प्रियांशु विजेता बने। कबड्डी में परिषदीय विद्यालय छावनी की टीम विजेता रही। प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में ममतेश ने, 100 मीटर में दिव्या, 200 मीटर में राखी ने बाजी मारी।
विज्ञापन
जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अमन, 200 मीटर में अंशुल, 400 मीटर में संदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में छावनी की टीम विजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में सुरीक्षा, 400 मीटर दौड़ में नेहा ने बाजी मारी। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई मुनेश राजपूत ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, कौशल किशोर, सूर्यप्रकाश, कुंवरपाल, श्यामबाबू, अमित यादव, धर्मदेव, धनंजय प्रताप आदि मौजूद रहे।