फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suresh joshi address to rashtriya swayamsevak sangh rss program in agra

संघ की ब्रज प्रांत बैठक में बोले भैयाजी जोशी, स्वयंसेवकों को करनी है भारतीय संस्कृति की रक्षा

Sun, 02 Dec 2018 09:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 02 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
suresh joshi address to rashtriya swayamsevak sangh rss program in agra
संघ के सर कार्यवाह सुरेश जोशी (भैयाजी)
आगरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत का दो दिवसीय कार्यक्रम रविवार को शास्त्रीपुरम स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में प्रारंभ हुआ। सरकार्यवाह सुरेश जोशी (भैयाजी) ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए भारतीय संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया। कहा कि विश्व में भारत वर्ष में ही परिवार की संस्था है। इसे बचाकर रखना है, तभी भारतीय संस्कृति की रक्षा होगी। 
विज्ञापन


गायत्री पब्लिक स्कूल में चार सत्रों में बैठक चली। सुबह ठीक 7:30 बजे भैयाजी जोशी मंच पर थे। पहले सत्र में मुख्य शिक्षक पर्यंत के साथ बैठक हुई। इसके बाद नगर कार्यकारिणी पर्यंत, महानगर कार्यकारिणी पर्यंत सदस्यों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भैयाजी जोशी ने पहले संघ की कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमें यह देखना है, जो भी शाखा के संपर्क में आए उसके व्यवहार में अंतर स्पष्ट दिखना चाहिए। शाखा के क्षेत्र में प्रत्येक परिवार किस प्रकार आदर्श परिवार बन सके। उसके सभी सदस्य संस्कारवान और देशभक्त हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सोशल मीडिया में सक्रियता बढ़ानी होगी'

उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य करने वालों की संख्या बढ़ानी होगी। इसके लिए सोशल मीडिया में सकारात्मक सक्रियता बढ़ानी होगी। सामाजिक समरसता, सद्भाव, एकात्मकता, स्वदेशी का भाव, स्वावलंबन का भाव स्थायी रूप से समाज का भाव बन सके, ऐसा कार्य करना होगा। समाज में जागरण के लिए कई कार्य सहायक हो सकते हैं। 

जैसे अशिक्षितों को शिक्षित करना, प्राकृतिक आपदा में समाज के साथ खड़ा होना, हमारा सहज स्वभाव बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाना होगा। प्रत्येक परिवार संस्कारी परिवार बने ताकि सामाजिक प्रदूषण, भ्रष्टाचार आदि विकृतियों से समाज को मुक्ति मिल सके। परिवार में स्नेह का भाव बढ़ेगा तो सामाजिक वैमनस्यता स्वयं दूर हो जाएगी। 

पर्यावरण संरक्षण पर जोर

सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक के मन में अनुशासन, सामाजिकता और संस्कार दिखना चाहिए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारा शरीर पंचतत्वों से बना हुआ है और हम अपने शरीर को स्वच्छ रखते हैं। उसी प्रकार इन पांच तत्वों अर्थात वायु, जल, अग्नि, भूमि, आकाश इन सभी को शुद्ध रखना चाहिए। इसका तात्पर्य है कि हमें अपने पर्यावरण को शुद्ध रखना है। यह बात हमारे वेद पुराणों और हमारे पूर्वजों ने भी बतायी है।

बैठक में प्रांत संघचालक जगदीश वशिष्ठ, प्रांत कार्यवाह राजपाल, क्षेत्र प्रचारक आलोक, प्रांत कार्यवाह शशिप्रकाश, सह प्रांत प्रचारक मुनीष, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश, किशन, विभाग संघचालक हरीशंकर और प्रांत विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

आज आगरा कालेज में होगा एकत्रीकरण

सोमवार सुबह 7:30 बजे आगरा कालेज के मैदान में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण कार्यक्रम होगा। इसमें स्वयंसेवकों के साथ-साथ शहर के चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यवसायी, समाजसेवी आदि लोगों को आमंत्रित किया गया है। यहां भैयाजी जोशी का संबोधन होगा। इसके बाद एमपीएस स्कूल में कार्यक्रम होगा। भैयाजी जोशी रात्रि प्रवास करेंगे और मंगलवार सुबह आगरा से प्रस्थान कर जाएंगे। 

पहले दिन केवल संघ के कार्यों पर हुआ मंथन

ऐसा माना जा रहा था कि संघ के कार्यक्रम में राम मंदिर, दिल्ली में होने जा रही धर्मसभा का मुद्दा छाया रहेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पहले दिन केवल संघ के कार्यों और विचारों पर ही मंथन हुआ। कोई राजनीतिक वार्ता नहीं हुई। आगरा कालेज ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम में देश की दशा और दिशा के संबंध में चर्चा हो सकती है। 

तड़के ही उतर गए धर्मसभा के होर्डिंग

कार्यक्रम स्थल (गायत्री पब्लिक स्कूल) के बाहर भाजपा के नेताओं ने दिल्ली में नौ दिसंबर को प्रस्तावित धर्मसभा को होर्डिंग लगा दिए थे। इसकी वजह से ऐसा लग रहा था कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी। दरअसल दिल्ली की धर्मसभा को सफल बनाने के लिए संघ और संघ से जुड़े संगठन पसीना बहा रहे हैं लेकिन यहां लगे होर्डिंगों को तड़के ही हटवा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed