फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supreme Court advocate Dr. AP Singh released video in favor of Baba

Agra News: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने बाबा के पक्ष में जारी किया वीडियो

Wed, 03 Jul 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court advocate Dr. AP Singh released video in favor of Baba
अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह - फोटो : संवाद
मैनपुरी। सिकंदराराऊ घटना के बाद साकार विश्व हरि का पक्ष रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर घटना की जांच पर पूरा भरोसा जताया। साथ ही साकार विश्व हरि का पक्ष रखते हुए घायलों को उचित उपचार दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार शाम को साकार विश्व हरि ने बिछवां स्थित आश्रम से एक पत्र जारी किया था। इसमें उन्होंने घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह को अधिकृत करने की बात लिखी थी। इसके बाद देर रात अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने भी एक वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए साकार विश्व हरि का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सिकंदराराऊ में समागम के बाद कुछ अराजक तत्वों ने भगदड़ मचाई। मामले की सरकार निष्पक्ष जांच करा रही है, हमें जांच पर पूरा भरोसा है। साथ ही सभी घायलों का उचित उपचार दिलाने और सभी मृतकों की पहचान कराने की भी अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने वीडियो में ये भी कहा कि कहा जा रहा है लोग साकार हरि के पीछे भागे थे। लेकिन साकार हरि ने आज तक कभी लोगों से पैर नहीं छुलवाए। आज तक न तो उन्होंने कोई चंदा लिया और न ही आज तक कोई सोशल मीडिया ग्रुप, चैनल या वीडियो प्रसारित किए। उन्होंने सभी आरोप प्रत्यारोपों को निराधार बताया है। उन्होंने विधिक कार्रवाई करने की भी बात कही। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्भया कांड के आरोपियों का लड़ा था केस
अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह का नाम काफी चर्चा में रह चुका है। उन्होंने निर्भया कांड के आरोपियों का केस लड़ा था। इसके बाद वे लगातार चर्चाओं में रहे थे। वहीं बीते वर्ष पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर का केस भी उन्होंने ही लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed