फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supply disrupted due to cable burning and faultSearch for this on G

Agra News: केबल जलने और फाल्ट के कारण बाधित रही आपूर्ति

Fri, 14 Jun 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Supply disrupted due to cable burning and faultSearch for this on G
मैनपुरी। भीषण गर्मी के बीच हो रहे फाल्ट और ओवरलोड से जल रही केबलें परेशानी का कारण बनती जा रही हैं। फाल्ट सही करने और केबलें बदलने के नाम पर तीन से चार घंटे बिजली बंद की जा रही है। बिजली बंद होने से गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं। लाइन में होने वाले फाल्ट मुसीबत बन रहे हैं।
विज्ञापन


विद्युत उप केंद्र सिविल लाइन क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात देवी रोड पर केबल जल गई। केबल जलने से बिजली बंद कर दी गई। रात आठ बजे बंद की गई बिजली रात 11 बजे के बाद चालू हो सकी। ताल दरवाजे के पास केबल में हुए फाल्ट से रात नौ बजे से 11 तक बिजली बंद रही। आश्रम रोड और कचेहरी रोड पर केबलों में हुए फाल्ट से रात आठ बजे से 10 बजे तक बिजली बंद रही। बंद रही बिजली से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम में बढ़ी तपिश के बीच लोग गर्मी में परेशान हुए। दोपहर एक बजे आगरा रोड पर महमूद नगर क्षेत्र में केबल में हुए फाल्ट से दो घंटे तक बिजली बंद रही। मोहल्ला वंशीगोहरा में दोपहर एक बजे लाइन में हुए फाल्ट के कारण एक घंटे तक बिजली बंद रही। मोहल्ला मिश्राना में लाइन में हुए फाल्ट के बिजली बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

बिजली विभाग ने दी सलाह

-घर के अंदर सभी विद्युत उपकरण एक साथ नहीं चलाएं।

-एसी की तापमान सेटिंग 24 डिग्री रखकर टाइमर भी सेट करें।

-ओवर लोडिंग के चलते मकान में कम से कम कमरों का प्रयोग करें।

-सबमर्सिबल, वाशिंग मशीन, प्रेस का प्रयोग सुबह छह से नौ तक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed