फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suppliers did not give water to Dalit in etah

रुपयों के बदले भी नहीं दिया दलित को पानी, समाज के लोगों में आक्रोश

Tue, 05 Jun 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Tue, 05 Jun 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
suppliers did not give water to Dalit in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दलित समाज के लोगों को पानी देने से मना कर दिया गया। इन लोगों ने शादी समारोह के लिए वाटर सप्लायर्स से पानी के लिए कहा था। इसकी शिकायत समाज के लोगों ने डीएम से की है।          
विज्ञापन


कस्बा निधौलीकलां में राकेश गुप्ता और आजम खां वाटर प्लांट चलाते हैं। वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि उनके समाज में 18 अप्रैल को बारात आई थी। इसमें पानी की व्यवस्था के लिए समाज के लोगों ने वाटर सप्लायर्स से कहा था। 
विज्ञापन


आरोप है कि दलित समाज के होने के चलते पानी सप्लायर्स ने उन्हें पानी की सप्लाई देने से मना कर दिया था। दलित समाज के लोगों का कहना है कि कस्बे में वाटर प्लांट बिना लाइसेंस के संचालित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई का आश्वासन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अमित किशोर ने एसडीएम के माध्यम से निस्तारण एवं कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। मामले की जांच एसडीएम सदर महेंद्र सिंह तंवर को सौंपी है। 

शिकायत करने वालों में विनीत पराशर, विकास अटल, अशोक कुमार, भगवान दास, राजेश, शिवराज, बलवीर प्रसाद सहित दलित समाज के कई लोग मौजूद थे। वहीं वाटर सप्लायर्स के रवैये से समाज के लोगों में आक्रोश है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed