फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   superfast train from kasganj,bandra ramnagar superfast,train for kasganj

बांद्रा-रामनगर सुपरफास्ट- अनलॉक में पहलीबार आई ट्रेन, 20 यात्री उतरे, कोई नहीं चढ़ा

Fri, 16 Oct 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
superfast train from kasganj,bandra ramnagar superfast,train for kasganj
कासगंज का रेलवे जंक्शन। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। लॉकडाउन के बाद अनलॉक में शुरू हुई ट्रेनें अब रफ्तार पकड़ रही हैं। शुक्रवार को बांद्रा से चलकर रामनगर की ओर सुपरफास्ट रवाना हुई। पहले दिन इस ट्रेन से कासगंज जंक्शन स्टेशन पर मात्र 20 यात्री उतरे। जबकि एक भी यात्री बरेली रामनगर की ओर रवाना होने के लिए इस ट्रेन में नहीं चढ़ा। स्टेशन पर कोरोना गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से किया गया। रेलवे द्वारा स्टेशन पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया गया।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 09075 एवं 09076 बांद्रा-रामनगर ट्रेन का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया। कासगंज जंक्शन स्टेशन पर अनलॉक में पहली बार यह ट्रेन पहुंची। पूरी ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के थे। इस ट्रेन में बांद्रा की ओर से आने वाले यात्रियों में से 20 यात्री कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतरे। जबकि इस ट्रेन में कासगंज से कोई भी यात्री नहीं चढ़ा। रेलवे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ट्रेनों के संचालन में सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

संचालन से पहले ही निरस्त हो गई सुपरफास्ट
वैसे तो कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-रामनगर से बंाद्रा के लिए तीन ट्रेनों का संचालन हो गया है। जबकि एक ट्रेन रामनगर- आगरा फोर्ट की ओर संचालित होने वाली है। वहीं भागलपुर-गांधीधाम के बीच वाया कासगंज 20 अक्टूबर से प्रस्तावित सुपरफास्ट को रेलवे ने संचालन से पहले ही निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा फोर्ट सुपरफास्ट की समय सारिणी जारी
20 अक्टूबर से प्रस्तावित त्योहार स्पेशल रामनगर आगरा फोर्ट ट्रेन की समय सारिणी रेलवे ने शुक्रवार को जारी कर दी है। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। रामनगर से यह ट्रेन शाम 5:50 बजे चलकर कासगंज में रात 1:30 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। जबकि आगरा फोर्ट से निर्धारित दिन पर दोपहर 1:05 बजे चलकर शाम 4:55 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।

अधिकारी का कहना
- चार ट्रेनें पूरी तैयारी के बीच संचालित कराई जा रही हैं। अनलॉक में बांद्रा से चलकर रामनगर पहुंची ट्रेन में कासगंज जंक्शन स्टेशन पर मात्र 20 यात्री उतरे। जबकि किसी यात्री ने रामनगर की ओर यात्रा की शुरूआत नहीं की। - आरपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed