{"_id":"6472450ba0ed071105032197","slug":"sunita-took-over-the-reins-of-bilram-nagar-panchayat-kasganj-news-c-25-1-171320-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुनीता ने संभाली बिलराम नगर पंचायत की बागडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुनीता ने संभाली बिलराम नगर पंचायत की बागडोर
Sat, 27 May 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 27 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। नगर पंचायत बिलराम की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी एवं 11 सभासदों को सदर एसडीएम पंकज कुमार सिंह ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि शीघ्र ही कस्बे के लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे ने कहा कि भाजपा के प्रति जो आस्था बिलराम के लोगों ने जताई है उसके प्रति मैं आभारी हूं। पूर्व में इस नगर पंचायत में तमाम तरह की अनियमितताएं रहीं, लेकिन अब चेयरमैन सुनीता देवी के कार्यकाल में नगरपंचायत में बिगड़ी व्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा और बिलराम के लोगों को विकास नजर आने लगेगा। भाजपा नेता महेंद्र सिंह बघेल ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिलराम नगर पंचायत को प्रदेश की भाजपा सरकार से अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर क्रियान्वयन होगा, जिससे लोग लाभांवित होंगे। भाजपा नेता रमेश साहू ने भी शुभकामनाएं दीं और बिलराम की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकास से अछूते बिलराम को अब विकास की राह मिलेगी। इस दौरान विजयकांत गौतम, ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. खूब सिंह लोधी, डीएस पाल, रक्षपाल, विजयकांत, कमल सिंह, संजय पुंढीर, लालाराम वर्मा, उत्तम चंद्र पाथरे, डॉ. खूब सिंह लोधी, जमुना प्रसाद आदि मौजूद रहे।
इन सभासदों को दिलाई शपथ
कासगंज। सभासद फिजा, सरोज देवी, नगीना, फारुख, काजल, ओमप्रकाश, मुकेश कुमार यादव, फरुकान अली, अमित वशिष्ठ, मुशीर मियां, गायत्री को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।