फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sun and heat cause vomiting and diarrhea blood pressure also deteriorated Take care

Health Tips: धूप व गर्मी से उल्टी-दस्त, लोगों का बीपी भी गड़बड़ाया...बढ़ते तापमान इन बातों का रखें ख्याल

Thu, 22 May 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 May 2025 09:57 AM IST
सार

गर्मियों में तापमान बढ़ने पर शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, चक्कर आना और कमजोरी आदि होने लगती हैं। 
 

विज्ञापन
Sun and heat cause vomiting and diarrhea blood pressure also deteriorated Take care
एसएन की ओपीडी में सिर दर्द के मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज धूप और गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है। उल्टी-दस्त, सिर में दर्द, घबराहट के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे लोगों से इमरजेंसी में बेड फुल हो गए हैं। इससे मरीजों को 24 घंटे के बजाय 15-18 घंटे में ही वार्ड में शिफ्ट करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इमरजेंसी प्रभारी डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि अधिक गर्मी से डायरिया और दूषित खानपान से पेट रोग की दिक्कत बढ़ गई है। इमरजेंसी में रोजाना ऐसे 25-35 मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर में सिर में दर्द, उल्टी-दस्त, घबराहट, पसीना अधिक आने और शरीर में पानी की कमी की दिक्कत मिल रही है। कई मरीजों का रक्तचाप भी ठीक नहीं मिला।
विज्ञापन




 

मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि धूप और गर्मी में कार्य करने वाले लोगो की हालत ज्यादा खराब हो रही है। ओपीडी में 488 मरीज आए, इनमें से 60 फीसदी को उल्टी-दस्त, बुखार, सिर में दर्द, बेचैनी, पानी की कमी की दिक्कत मिली। दूषित भोजन और शादी-समारोह में ओवर इटिंग से पेट में दर्द, अपच और फूड पॉइजनिंग भी हो रही है।

 

लू से बच्चों को हो रहा बुखार
एसएन के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि लू लगने से बच्चों को बुखार आ रहा है। उल्टी-दस्त से शरीर में पानी की कमी हो रही है। ओपीडी में आए 144 बच्चों में से 65 फीसदी को यही परेशानी मिली। हालत खराब होने पर इमरजेंसी में भी रोजाना 10-15 बच्चे भर्ती हाे रहे हैं। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के सचिव डॉ. राहुल पेंगोरिया ने बताया कि खुले और दूषित खानपान से बच्चों में उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग की परेशानी भी मिल रही है।


 
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
- जरूरी कार्य न हो तो सुबह 11 से दोपहर 5 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
- घर से बाहर जाने से पहले नाश्ता करें, साथ में पानी लेकर जाएं।
- पूरी आस्तीन और सूती कपड़े पहनें, सिर को ढककर रखें।
- रक्तचाप के मरीज नियमित रक्तचाप जांचें, दवाएं बंद न करें।
- छाछ, लस्सी, नींबू पानी, आम का पना, नारियल पानी खूब पीएं।
- मैदा-तले भोजन से बचें, हरी सब्जी, सलाद और फल खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed