कासगंज। मुंबई से गोरखपुर के बीच वाया कासगंज यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने खुशखबरी दी है। मुंबई और गोरखपुर के बीच 2 फेरों में एक विशेष ग्रीष्मकालीन गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मुंबई से सोमवार की रात रवाना हो गई है जो मंगलवार को कासगंज स्टेशन होते हुए गोरखपुर की ओर जाएगी।
इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या जीरो 9193 मुंबई सेंट्रल गोरखपुर सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 10 मई एवं 13 मई को मुंबई से गोरखपुर की ओर चलेगी। निर्धारित तिथि में ट्रेन मुंबई सेंट्रल से रात 11 बजे रवाना होगी जो अगले दिन शाम 7:20 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर गोरखपुर की ओर जाएगी। वापसी यात्रा में ट्रेन 09194 संख्या बनकर चलेगी। गोरखपुर से 12 और 15 मई को इस ट्रेन का संचालन होगा। निर्धारित तिथियों में ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी जो अगले दिन रात 3:10 बजे कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से ट्रेन मथुरा होते हुए मुंबई की ओर रवाना होगी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस विशेष गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के आठ, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो, पेंट्रीकार का एक, जनरेटर सह लगेज यान का एक और एसएलआरडी का एक कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।