{"_id":"610d7b198ebc3ec332477da3","slug":"sukar-kshetra-soron-development-mamtesh-shakya-devendra-rajput-sukar-kshetra-vikas-morcha-kasganj-news-agr5027897170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराने के लिए दो विधायकों को सौंपे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराने के लिए दो विधायकों को सौंपे ज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज में सदर विधायक को सोरों को सरकारी तौर पर तीर्थ स्थल घोषित कराने की मांग को लेकर ज्ञापन देत?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों (कासगंज)। प्राचीन एवं पवित्र स्थान सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कराने के लिए शूकर क्षेत्र विकास मोर्चा के द्वारा आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सदर विधायक देवेंद्र राजपूत एवं पटियाली विधायक ममतेश शाक्य को ज्ञापन सौंपकर तीर्थस्थल घोषित कराने की मांग की।
आंदोलन संयोजक भूपेश शर्मा ने कहा कि प्राचीन एवं पवित्र स्थान सोरों को सरकारी तौर पर तीर्थ स्थल घोषित कराने को लेकर अभियान चल रहा है। प्रथम चरण में पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री को लोगों के द्वारा पत्र लिखकर भेजे गए हैं। वहीं आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए प्रतिनिधि मंडल ने सदर विधायक एवं पटियाली विधायक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर सोरों को तीर्थ स्थल घोषित कराने की मांग की हैं।
शीघ्र ही अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। विधायकों ने भी आश्वासन दिया किया सोरों को उसका वास्तविक हक दिलाए जाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिध मंडल में महारानी गुप्ता, अनीता उपाध्याय, अशोक पांडे, हरेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।