{"_id":"5d5d8dc78ebc3e6c5842faee","slug":"suiside-mainpuri-news-agr4019623196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की तेरहवीं के दिन पुत्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की तेरहवीं के दिन पुत्र ने की आत्महत्या
विज्ञापन
मृतक दीपक कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव कुढ़ीना में पिता की मृत्यु का सदमा इकलौता पुत्र बर्दाश्त नहीं कर पाया। बुधवार को पिता की तेरहवीं वाले दिन सारी तैयारी कराने के बाद पुत्र ने जहरीले पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। गांव कुढ़ीना निवासी आछेलाल की 13 दिन पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
उनकी मौत से उनका 35 वर्षीय इकलौता पुत्र दीपक कुमार परेशान हो गया था। दीपक ने जैसे तैसे अपने पिता की तेरहवीं के लिए व्यवस्था की। बुधवार को घर में तेरहवीं की तैयारियां चल रही थीं। सब्जी आदि समान तैयार कर लिया गया। अन्य खाना तैयार किया जा रहा था। रिश्तेदार और परिजन तेरहवीं कामकाज में जुटे हुए थे।
पिता की मौत के कारण सदमें में चल रहा दीपक एक कमरे में चला गया और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजन जब कमरे के अंदर पहुंचे तो दीपक वहीं जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गमगीन माहौल में दीपक के शव का बिना पोस्टमार्टम के ही गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।