{"_id":"64a90bd761ecf7139c050237","slug":"suicide-not-murder-sonu-death-revealed-by-postmortem-report-2023-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्या नहीं आत्महत्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला सोनू की मौत का राज, पांच युवकों पर था जान लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या नहीं आत्महत्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला सोनू की मौत का राज, पांच युवकों पर था जान लेने का आरोप
Sat, 08 Jul 2023 12:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:40 PM IST
सार
शाहगंज के राधे वाली गली के रहने वाले युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी हत्या नहीं हुई, बल्कि आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज के राधे वाली गली में बृहस्पतिवार को सोनू (28) की पीटकर हत्या नहीं हुई थी। उन्होंने आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फंदे पर झूलना पाया गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिन लोगों को मुकदमे में नामजद किया गया, वह भी अलग-अलग जगह मौजूद थे। हत्या की बात साबित नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Trending Videos
राधे वाली गली निवासी सोनू हैदराबाद की कंपनी में काम करता था। दो महीने पहले घर आया था। बृहस्पतिवार शाम छह बजे मां सुनीता देवी ने पुलिस को सूचना दी थी। बताया कि बेटे की हत्या कर दी गई। वह पड़ोस में गई थीं। मोहल्ले के सुनील, महिपाल, विशाल, राहुल और सुनील घर में आए। बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने भी जांच की। घर में एक जगह फंदा लगा मिला। परिजन ने बताया कि बेटे को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई थी। बोतल बांधने के लिए फंदा लगाया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसमें मौत का कारण फांसी लगना आया। मौत भी दोपहर 12 बजे हो गई थी, जबकि परिजन ने पुलिस को सूचना छह घंटे बाद दी थी।
पुलिस ने नामजद आरोपियों को उठाया। वह अलग-अलग जगह पर मिले। पुलिस ने बताया कि सोनू ने 15 दिन पहले अपने घर में ही झगड़ा किया था। पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की थी। इसका पुलिस के पास रिकॉर्ड भी है। अब मुकदमा खारिज किया जाएगा। आरोपियों को क्लीन चिट मिलेगी। सोनू के परिजन ने जिन लोगों को मुकदमे में नामजद किया है, उनका सोनू के परिवार से पूर्व में विवाद हुआ था। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है।