{"_id":"6330526fe6d2a609f5396e61","slug":"suicide-in-firozabad-minor-boy-hanged-himself-after-mother-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: फंदे पर लटक कर किशोर ने दी जान, पति की मौत के एक माह बाद बेटी की लाश देख सुध-बुध खो बैठी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: फंदे पर लटक कर किशोर ने दी जान, पति की मौत के एक माह बाद बेटी की लाश देख सुध-बुध खो बैठी मां
Sun, 25 Sep 2022 06:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 06:37 PM IST
सार
किशोर अपने दोस्तों के साथ खेलकर घर लौटा था। इस पर मां ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया, जिसके बाद उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
teenager death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव सुंदर का पुरा में एक किशोर ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों ने आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर किशोर को फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुंदर का पुरा निवासी 13 वर्षीय किशोर दिनेश पुत्र स्व. मूलचंद्र ने बीती रात कमरे में फंदे पर लटक कर जान दे दी। बेटे को अपनी साड़ी से फंदा लगा कर लटका देख मां की चीख निकल गई। मां की चीख पुकार सुन परिवार के अन्य लोग भी आ गए। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ ने बताया कि किशोर खेल कर घर पहुंचा था, तभी किसी बात पर मां ने उसे डांट दिया। मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर अंदर कमरे में गया और मां की साड़ी का फंदा बना कर लकड़ी की खपरैल से लटक गया। परिजनों ने बताया कि किशोर के पिता की मृत्यु एक माह पूर्व ही हुई थी। जिसकी वजह से भी किशोर आहत था, इस पर मां की डांट ने उसे और अधिक झकझोर दिया। दिनेश तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। वहीं पति की मौत के एक माह बाद बेटी की लाश देख मां का रो-रोकर बुरा हाल है।