फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suicide,crime capital etah,tampo drive suicide

आर्थिक तंगी से जूझ रहे टेंपो चालक ने की आत्महत्या

Sat, 26 Sep 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
suicide,crime capital etah,tampo drive suicide
कासगंज। कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे टेंपो चालक ने शुक्रवार रात फांसी के फंदे लटककर आत्महत्या कर ली। सोरों के मोहल्ला मंडी लहरा रोड निवासी नरेंद्र (35) पुत्र रामगोपाल टेंपो चलाता था। एक साल पहले उसने एक टेंपो एक फाइनेंस कंपनी से कर्ज लेकर लिया था। वह समय से किस्त भी चुकाता रहा, लेकिन लॉकडाउन के समय टेंपो चालन बंद रहा। इससे उस पर आर्थिक तंगी आ गई। वह किस्त भी नहंीं चुका पा रहा था। तंगी में परिवार में भी झगड़ा होने लगा। बताया कि फाइनेंस कंपनी से कुछ लोग किस्त लेने उसके घर आ धमके और टेंपो ले जाने की धमकी दी। इससे वह काफी तनाव में आ गया। देर रात उसने घर में अंगोछा से फंदा लगाकर उस पर लटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नरेंद्र के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी पुत्री वंदना 12 साल की है। खुशबू (8), स्नेह (6) साल की है। सबसे छोटा पुत्र सौभाग्य (2) साल का है। पत्नी सर्वेश का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिवार का सबसे बड़ा बेटा था मृतक
नरेंद्र परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसका एक छोटा भाई आशू है। परिवार का भरण पोषण की जिम्मेदारी उसी पर थी। टेंपो चालक पर फाइनेंस कंपनी का कर्ज था, जिसकी किस्तें वह नहीं चुका पाया था। परिवार में आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसीलिए उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान
रामसिंहपुरा में गृह क्लेश के चलते शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।
रामसिंहपुरा निवासी सोनू (18) पुत्र रमेश का परिवार में किसी बात पर झगड़ा हो गया। आए दिन के क्लेश से तंग आकर उसने देर रात रस्सी से फंदा बनाकर उस पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने फंदे पर लटका शव देखा तो दंग रह गए। शव नीचे उतारा और रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने मामले की जाकनारी पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed