{"_id":"61755fda6da6ec337e40045b","slug":"suhagins-keep-fast-for-husband-s-longevity-mainpuri-news-agr5125377183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ का व्रत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रविवार को जिले भर में करवाचौथ का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। दिनभर व्रत रखने के बाद चंद्रमा के दर्शन और अर्द्ध के साथ पति की आरती उतार सुहागिनों ने व्रत खोला। इस दौरान घरों में उत्सव जैसा माहौल देखा गया।
रविवार को करवाचौथ के त्योहार को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। सुहागिनों ने सुबह घरों की सफाई आदि कर स्नान कर व्रत शुरू किया। पूरे दिन सुहागिनें पति की दीर्घायु के लिए व्रत रहीं। शाम सात बजे के बाद घरों में करवाचौथ व्रत को लेकर पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ। घरों में करवा माता की कथा पढ़ी गई। कई महिलाओं ने समूह के रूप में मंदिरो में पहुंचकर पूजन किया। आठ बजकर आठ मिनट पर जिले में चंद्रदर्शन हुए। चंद्र दर्शन के साथ ही महिलाओं ने चंद्रमा को अर्द्ध देते हुए पतियों की आरती उतारी। पतियों ने पत्नी को पानी पिलाकर और मिठाई का निवाला देकर व्रत खुलवाया। पति की पूजा अर्चना साथ ही सुहागिनों ने घर के बड़े लोगों से आशीर्वाद लिया। पतियों ने पत्नियों को उपहार भेंट किए।
-------
100 रुपये तक बिकी गुलाब के फूलों की माला
शहर के घंटाघर चौराहा, क्रिश्चियन तिराहा, सिटी डाकघर और बड़े चौराहे पर फूल मालाओं की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। पत्नियों ने जब व्रत खोला तो पतियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। गुलाब के फूलों की माला सुबह पचास रुपये की थी, जो दिन बाद में सौ रुपये तक पहुंच गई।
विज्ञापन
-------
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
मिठाइयों की दुकान पर भी लोगों की भीड़ देखी गई। महिलाओं तथा पुरुषों ने व्रत को लेकर मिठाइयों की खरीदारी की। प्रमुख मिष्ठान भंडारों पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ देखी गई।