{"_id":"5f736bc48ebc3e9b89790125","slug":"suger-mainpuri-news-agr461490734","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगी तीन किलो चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगी तीन किलो चीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अंत्योदय कार्डधारकों को गेहूं, चावल और चना के बाद अक्तूबर से चीनी भी मिलेगी। शासन ने तीन माह की चीनी एक साथ वितरित कराए जाने के आदेश दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारण ने भी सभी राशन डीलरों को पत्र जारी कर दिया है।
जिले के 45894 अंत्योदय राशन कार्डधारकों को शासन ने अक्तूबर से प्रति कार्ड एक किलो चीनी वितरित कराने के आदेश दिए थे। इसके लिए कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कीमत चुकानी थी। वितरण से ठीक पहले शासन ने चीनी के वितरण में बदलाव किया है।
अब तक जहां प्रतिमाह राशन के साथ ही चीनी का वितरण किया जाना था तो वहीं अब तीन माह का वितरण एक साथ होगा। कार्ड धारकों को अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर तीनों माह की तीन किलो चीनी अक्तूबर में ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उन्हें पूरी कीमत चुकानी होगी। जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान ने बताया कि 21 अक्तूबर से राशन की दुकानों पर चीनी का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
शासन ने तीन माह की तीन किलो चीनी एक साथ वितरित कराने के आदेश दिए हैं। 21 अक्तूबर से राशन की दुकानों पर इसका वितरण होगा। अगर कोई डीलर मना करता हव तो पूर्ति कार्यालय में शिकायत करें। - यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।