फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sugarcane Development Minister Chaudhary Laxmi Narayan said corridor of Banke Bihari temple will be built soon

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे चौधरी लक्ष्मीनारायण, बोले- जल्द बनेगा कॉरिडोर, मिलेगी बड़ी राहत

Sun, 21 Aug 2022 11:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 11:18 PM IST
सार

अमर उजाला से बातचीत में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि घटना के बाद से ही वे पल-पल के हालातों का जायजा अधिकारियों से लेते रहे।

विज्ञापन
Sugarcane Development Minister Chaudhary Laxmi Narayan said corridor of Banke Bihari temple will be built soon
चौधरी लक्ष्मीनारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात मंगला आरती के दौरान ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद रविवार की देर शाम प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया तथा कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं जाएगें।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि घटना के बाद से ही वे पल-पल के हालातों का जायजा अधिकारियों से लेते रहे। हादसे में मृत श्रद्धालुओं के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे की जांच के लिए सरकार ने कमेटी बनाई है। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह बनाए गए हैं। अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरव दयाल कमेटी के सदस्य हैं। सीएम योगी ने 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वह स्वयं भी घटनाओं को रोकने के लिए सीएम योगी को अपने सुझाव देगें। उन्होंने कहा कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जल्दी कॉरिडोर बनेगा, जिसमें 60 से 70000 लोग एक साथ दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed