फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sueside

युवक से परेशान महिला ने की आत्महत्या

Sat, 15 Feb 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
sueside
15एमएनपी-31-मृतका गीता देवी का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुुरी/कुरावली। महिला पर युवक शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। सिरफिरे युवक से परेशान होकर महिला ने शनिवार सुबह पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला कुंदन के जंगल में माता मंदिर के पास शनिवार तड़के एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। महिला की शिनाख्त बीस वर्षीय गीत देवी पत्नी सुधीर कुमार निवासी शंकरपुर जिला हाथरस के रूप में हुई। गांव नगला कुंदन निवासी महेंद्र प्रताप सिंह ने एक युवक के खिलाफ बहन को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक का कहना है कि बहन की शादी आठ महीने पहले की थी। गांव में रह रहा युवक दुर्वीन सिंह पुत्र साहूकार यादव निवासी कुढ़ा जिला एटा बहन पर उसके साथ शादी का दबाव बना रहा है। बहन के मना करने पर वह उसका उत्पीड़न करने लगा। बहन मायके आई तो युवक उसे परेशान करने लगा। इसी के चलते बहन ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीजा के यहां रहता था युवक
महिला के घरवालों ने पुलिस को बताया कि आरोपी दुर्वीन सिंह नगला कुंदन गांव निवासी अपने जीजा विजय पाल के यहां रहता था। बहन की शादी होने से पहले से ही युवक उसे परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज की
महिला के भाई की तहरीर पर आरोपी दुर्वीन सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
शिवकुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed