{"_id":"5efcc5728ebc3e430c40af4b","slug":"sucide-mainpuri-news-agr4484982143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में 35 लोगों ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में 35 लोगों ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में आत्महत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक महीने में 35 लोग अलग-अलग कारणों के चलते आत्महत्या कर चुके हैं। मरने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक है। सहनशीलता में कमी के कारण जरा-जरा सी बात पर आत्महत्या की वारदातें बढ़ी हैं।
जिले में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। बीते एक महीने में 35 लोगों ने आत्महत्या की है। आत्महत्या करने वालों में महिला, पुरुष और कम उम्र के युवा शामिल हैं। अधिकांश महिलाओं ने आत्महत्या गृहकलह के चलते या फिर पति से झगड़े के बाद की। बुधवार को भी जिले में चार लोगों ने आत्महत्या की। इसमें एक किशोरी ने आत्महत्या छेड़छाड़ की वारदात के बाद की।
आत्महत्या नहीं है विकल्प
करहल निवासी मनोचिकित्सक शैलेंद्र यादव का कहना है कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। कुछ लोग खुद हार मान लेते हैं। वह समझ लेते हैं कि इसके आगे अब कोई रास्ता नहीं हैं। अवसाद में आकर ऐसे ही लोग खुदकुशी का रास्ता चुनते हैं। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय भी इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं।