{"_id":"5efc77408ebc3e43405233ad","slug":"sucide-mainpuri-news-agr4484887117","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम छत पर काम कर रही किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ की। भाई के छत पर आ जाने पर आरोपी भाग गया। वारदात से क्षुब्ध किशोरी ने घर में रखा विषाक्त खाकर जान दे दी।
थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की देर शाम छत पर थी। परिजनों के अनुसार तभी पड़ोस का रहने वाला आरोपी विमल दीवार कूदकर आ गया। आरोप है कि वह किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर बड़ा भाई छत आ गया तो आरोपी वहां से भाग निकला। भाई को देख किशोरी भी सहम गई और भागते हुए छत से नीचे उतर गई।
छेड़छाड़ की घटना के काफी देर बाद घर के सभी लोग सोने के लिए चले गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे किशोरी ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान कई तथ्य प्रकाश में आए हैं। पुलिस उन पर गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करेगी।
अजय कुमार पांडेय, एसपी