{"_id":"5ef0936c8ebc3e42cc661994","slug":"sucide-mainpuri-news-agr4471729115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान फिरोजाबाद निवासी के रूप में हुई। वह थाना क्षेत्र के गांव धोबा रिश्तेदारी में आया था। सात दिन पूर्व वह लापता हो गया था। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
थाना एलाऊ में गांव धोबा के पास सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक युवक का शव एक आम के पेड़ पर लटकता देखा। शव से दुर्गंध आ रही थी। वह कई दिन पुराना लग रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस आ गई। पुलिस ने पहचान के प्रयास किए गए। इस बीच मृतक की पहचान 23 वर्षीय अमन कुमार पुत्र किशनपाल निवासी आसफाबाद फिरोजाबाद के रूप में हुई। घटनास्थल पर पहुंचे गांव धोबा के लोगों ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व अमन धोबा निवासी मौसा शिवकुमार के यहां आया था। 15 जून को वह अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं लग सका। फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। एसपी अजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।