फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sucide

प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रिश्तेदार युवती से करना चाहता था शादी

Mon, 22 Jun 2020 02:23 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
sucide
demo pic
मैनपुरी के बालाजीपुरम में अपने मामा के घर रह रहे एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की शाम घर के कमरे में उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार वह रिश्तेदार युवती से शादी करना चाहता था। ऐसा न होने पाने पर उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला सोती निवासी बदन सिंह काफी समय से परिवार के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व उनका 19 वर्षीय पुत्र अजय कुमार एक रिश्तेदार के साथ चंडीगढ़ गया था। वहां एक रिश्तेदार युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। करीब छह माह पूर्व जब बेटा उनके पास दिल्ली आया हुआ था।
विज्ञापन

तभी रिश्तेदार आए और बेटे के साथ मारपीट की। प्रेम प्रसंग का मामला पता चलने के बाद पिता ने अजय को मैनपुरी शहर के मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी मामा बीलराम के घर भेज दिया था। अजय यहां रहकर ई-रिक्शा चला रहा था। शनिवार की शाम करीब तीन बजे अजय ने मकान की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
अनलॉक-वनः पुलिस चौकी के बाहर मना जन्मदिन का जश्न, कार पर रखकर काटा केक
मामा जब शाम को करीब सात बजे छत पर बने कमरे में गए तब उन्हें जानकारी हो सकी। खुदकुशी किए जाने की खबर मिलते ही दिल्ली से माता-पिता भी रविवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस आ गए। पिता की ओर से प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी किए जाने की बात कही गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

प्रेमिका तो नहीं लेकिन हवालात जरूर मिली, फेसबुक पर हुए प्यार में मिलने पहुंचा प्रेमी

फेसबुक पर हुए प्यार में प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंच गया। उसे प्रेमिका तो नहीं मिली, लेकिन युवक की जमकर धुनाई जरूर हुई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस युवक सहित मारपीट करने वालों को थाने ले गई। पुलिस ने सभी का शांतिभंग करने में चालान कर दिया। 

थाना किशनी क्षेत्र के एक युवक का जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद की एक युवती से फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो उनके बीच प्यार हो गया। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। परिजनों के दबाव में युवती ने रविवार की सुबह युवक को रोडवेज बस स्टैंड बेवर पर बुलाया।

युवती भी परिजनों के साथ पहुंच गई। जैसे ही युवती से मिलने युवक पहुंचा, तभी युवती के परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। मौके पर जमा हुए लोगों ने युवक को किसी तरह बचाकर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले गई। युवती के परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने धर्मवीर, रन्नो, रुचि निवासी मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद, दीपक निवासी किशनी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed