{"_id":"6703bfa8943627d2d00e56d1","slug":"such-mistake-while-generating-atm-pin-lost-rs-25-thousand-police-arrested-two-vicious-fraudsters-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एटीएम का पिन जनरेट करते समय की ऐसी गलती, गवां बैठा 25 हजार रुपये; पुलिस ने ठगी करने वाले दो शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटीएम का पिन जनरेट करते समय की ऐसी गलती, गवां बैठा 25 हजार रुपये; पुलिस ने ठगी करने वाले दो शातिर दबोचे
Mon, 07 Oct 2024 07:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 07:54 PM IST
सार
आगरा के थाना न्यू आगरा पुलिस ने एटीएम में गड़बड़ी करके रुपए निकालने आने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 75 एटीएम कार्ड के साथ दो मोबाइल और एक कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटीएम से रुपये निकालते समय सावधान रहें। अनजान लोगों की मदद लेना भारी पड़ सकता है। न्यू आगरा पुलिस ने लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर खाते खाली कर देने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों से 75 डेबिट कार्ड और कार बरामद की गई है।
विज्ञापन
एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को दयालबाग स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में वारदात हुई थी। एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड एटीएम में फंस गया। रकम नहीं निकली। तभी एक युवक आया। मदद का झांसा देकर कार्ड बदल दिया। एटीएम पिन भी पता कर लिया। बाद में खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत की जांच में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार सदस्यों में दिल्ली के सुल्तानपुरी का संजय कुमार और हरियाणा के हिसार स्थित गांव मोठ रंगरण का सोनू है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह कार से आते हैं। सुनसान रास्ते और बिना गार्ड वाले एटीएम के पास खड़े होते हैं। वृद्ध और महिलाओं को मदद का झांसा देकर उनके डेबिट कार्ड बदलकर बाद में रकम निकाल लेते हैं। आरोपियों से 2700 रुपये, 75 एटीएम कार्ड, 2 मोबाइल और 1 कार बरामद हुई।