फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Successful operation of palate of one and a half year old girl

UP: डेढ़ वर्षीय बालिका के तालू का हुआ निशुल्क ऑपरेशन, चिकित्सक की टीम को दी गई बधाई

Tue, 16 Jul 2024 10:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 16 Jul 2024 10:22 AM IST
सार

चिकित्सकों ने  डेढ़ वर्षीय बालिका के तालू का ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया। सफल ऑपरेशन होने पर चिकित्सकों की टीम को लोगों ने बधाई दी। 


 

विज्ञापन
Successful operation of palate of one and a half year old girl
बालिका जिसका आपरेशन किया गया।

विस्तार

मैनपुरी के  कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की टीम ने डेढ़ वर्षीय बालिका के तालू का निशुल्क ऑपरेशन कराया गया। चिकित्सकों की टीम को क्षेत्र वासियों द्वारा बधाई दी गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष मिश्रा के निर्देशन में डॉ. जगतबंधु और डॉ. अरुण कुमार ने 3 जून को गांव जुनेसा के आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर लगाकर जांच की थी। जांच के दौरान डेढ़ वर्षीय बालिका अनीशा पुत्री अफरोज का तालू कटा पाया था। आर्थिक परेशानी से जूझ रहे बालिका के परिजन उसका उपचार भी नहीं करा पा रहे थे। टीम के सदस्यों द्वारा बालिका के परिजनों से बात करके 26 जून को आगरा के सारस्वत हॉस्पिटल में बालिका के तालू का निशुल्क ऑपरेशन कराया। इससे बालिका को नया जीवन मिला।
विज्ञापन


 बालिका की पूरी तरह स्वस्थ होने पर परिजनों द्वारा टीम को बधाई दी गई वहीं क्षेत्र वासियों द्वारा टीम के कार्य की प्रशंसा की गई। डॉ. जगतबंधु ने बताया कि प्राइवेट रूप से ऑपरेशन कराने पर लगभग एक लाख रूपये का खर्चा आता है। शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टीम गांव जा जाकर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करती है और उनका निशुल्क ऑपरेशन कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed