{"_id":"61b630f645591a7a382b93c4","slug":"success-secures-the-way-of-life-ahead-district-magistrate-mainpuri-news-agr517595899","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता करती है आगे के जीवन का रास्ता सुरक्षित- जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता करती है आगे के जीवन का रास्ता सुरक्षित- जिलाधिकारी
विज्ञापन
बेवर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित छात्र-छात्राएं साथ में अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। कस्बा के नेहरू हॉल में रविवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में अधिकारियों ने 750 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सफलता विद्यार्थियों के आगे के जीवन का रास्ता सुरक्षित करती है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बड़े लक्ष्य को निर्धारित कर पूरी तन्मयता के साथ शिक्षा ग्रहण करें तो सफलता निश्चित ही मिलती है। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय ने भी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अनिल कुमार सिंह, जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने किया। चेयरमैन सुनीति भाटिया और उनके प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने सामूहिक अतिथियों का सम्मान किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ने मेधावियों को प्रमाणपत्र देते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत और लगन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें। मेधावियों को बधाई देते हुए सचेत किया कि वे जीवन में अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर इसी तरह ऊंचाइयों को छुएं।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने कहा कि उद्देश्य की प्राप्ति के लिए हमें कर्म करना पड़ेगा तभी उद्देश्य की प्राप्ति होगी। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में अनुशासन के साथ और अपनी पूरी शक्ति के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपने देश का अपने जनपद तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन केपी भदौरिया और अध्यक्षता सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने की।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भोगांव राजनारायण त्रिपाठी, अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह, विभाग संघ चालक वीरेंद्र सिंह चौहान, आशीष राठौर, जिला पंचायत सदस्य औरैया सोनू सेंगर, मनोज गुप्ता, प्रीती गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, महेश मिश्रा, रमेश गुप्ता, ज्ञानेंद्र चौहान, शिवपाल सिंह, प्रमोद आदि लोग मौजूद रहे।
इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम में यूपी बोर्ड 10वीं के उच्च मेरिट वाले छात्र अंशुल राठौर, मोहित, आस्था तिवारी सम्मानित हुए। सीबीएसई बोर्ड 10वीं के उत्कर्ष गुप्ता, सिविका सक्सेना, प्रखर दीक्षित ने सम्मान प्राप्त किया। यूपी बोर्ड 12वीं के अजेंद्र, अक्षिता, दिव्यांश सम्मानित किए गए। सीबीएसई12वीं कक्षा के शुभांकित चतुर्वेदी, आर्य प्रताप, उत्कर्ष पाल को सम्मान मिला। स्नातक स्तर पर अक्षरा दीक्षित रोशनी, अनुराग शुक्ला समेत 750 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानपत्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।