फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Subsidy will be available on purchase of electric vehicles in Agra See which vehicle buyers will be eligible

Agra: इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर मिलेगी सब्सिडी, ये वाहन खरीदार होंगे पात्र; पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 14 Sep 2023 09:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 09:03 AM IST
सार

आगरा में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी मिलेगी। 14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2023 तक खरीद करने वाले वाहन खरीदार पात्र होंगे। आगे पढ़ें पूरी जानकारी...

विज्ञापन
Subsidy will be available on purchase of electric vehicles in Agra See which vehicle buyers will be eligible
इलेक्ट्रिक वाहन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में संभागीय परिवहन कार्यालय पर बुधवार को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति 2022 के क्रियान्वयन के लिए बैठक आयोजित की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एनसी शर्मा ने बताया कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर खरीदारों को सब्सिडी दे रही है। इसके लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। 

विज्ञापन


14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2023 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद करने वाले वाहन स्वामी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सब्सिडी सिर्फ एक ही वाहन के लिए मान्य होगी। दोपहिया और चौपहिया वाहन पर अधिकतम सब्सिडी क्रमशः 5000 रुपये और एक लाख रुपये सीधे खरीदार के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कोर्ट में हॉट-टॉक: यमुना में गिर रहे 91 नाले, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बोला- पानी साफ; NGT ने कहा- पीकर दिखाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वाहन स्वामी की एप्लीकेशन का सत्यापन डीलर, आरटीओ एवं परिवहन आयुक्त कार्यालय से किया जाएगा। बैठक में डीबी आनंद कुमार गुप्ता, पटल सहायक अरुण रावत, मनोज भार्गव के साथ संदीप उप्रेती, गुलशन कुमार, भूपेंद्र गुप्ता, नरेंद्र कुमार, विशाल सिंह, पुष्पेंद्र ,संतोष, शशांक गुप्ता आदि डीलर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed