{"_id":"5a65da074f1c1ba5268b5f17","slug":"subject-of-national-pride-is-to-be-read-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा यूनिवर्सिटी के छात्रों को ऑनलाइन ही पढ़ना होगा ये विषय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा यूनिवर्सिटी के छात्रों को ऑनलाइन ही पढ़ना होगा ये विषय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 22 Jan 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
dr bhimrao ambedkar university agra
आगरा के डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्र गौरव अनिवार्य विषय है। सभी छात्र-छात्राओं के लिए इस विषय की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
पढ़ने के लिए किताब की उपलब्धता नहीं है। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन किताब को स्कैन कराकर कालेजों की लॉग इन आईडी और वेबसाइट पर डालेगा।
कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने रविवार को खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में आपात बैठक बुलाई। बैठक में तय किया गया कि राष्ट्र गौरव की किताब को प्रत्येक कालेज की लॉग इन आईडी पर जारी किया जाएगा।
साथ ही कॉलेज किताब का प्रिंट छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराए। विवि के जनसंपर्क अधिकारी डा. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक राष्ट्र गौरव को स्कैन कराकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट की साइबर लाइब्रेरी में भी डाला जाएगा।

Trending Videos
बैठक में यह बात सामने आई कि डिग्री के लिए छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ रहा है। डिग्री विभाग के अधीक्षक अवकाश पर चल रहे हैं। किसी उत्तरदायी व्यक्ति की आवश्यकता बताई गई। जिससे मामलों का निस्तारण किया सके।
बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि कुलसचिव कार्यालय में तैनात भूप्रकाश को जिम्मेदारी दी जाएगी। कुलपति ने सहमति प्रदान कर दी। डिग्री विभाग के अशोक दुबे को कुलसचिव कार्यालय भेजा गया था, अभी तक कार्यभार नहीं संभाला। उनको कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए।
कुलपति ने निर्देश दिया है कि डिग्री के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को चार दिन में जवाब देना होगा। ट्रैकिंग नंबर जारी किया जाएगा।
जिससे वह खुद भी प्रगति जान सकेगा। इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी प्रो. मनोज श्रीवास्तव, डा. अनिल गुप्ता, डा. वीके सारस्वत और डा. मो. अरशद को दी गई है।