{"_id":"670576edf0204c41800d6eb6","slug":"sub-post-office-sirsaganj-opened-on-sunday-two-including-postmaster-suspended-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-125298-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रविवार को खुला उप डाकघर सिरसागंज, पोस्टमास्टर सहित दो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रविवार को खुला उप डाकघर सिरसागंज, पोस्टमास्टर सहित दो निलंबित
Tue, 08 Oct 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
डाक अधीक्षक कार्यालय
मैनपुरी। डाक विभाग में नियमों का उल्लंघन और फर्जीवाड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मैनपुरी डाक मंडल के उप डाकघर सिरसागंज चर्चा में आ गया है। यहां रविवार के दिन डाकघर खोलकर एक बाहरी व्यक्ति काम कर रहा था। उप मंडल निरीक्षक के औचक निरीक्षण में पोल खुलने के बाद डाक अधीक्षक ने पोस्टमास्टर सहित दो को निलंबित कर दिया है।
डाक मंडल मैनपुरी में फिरोजाबाद जनपद भी शामिल है। रविवार को फिरोजाबाद के उप डाकघर सिरसागंज को खोला गया था। उप मंडल निरीक्षक शिकोहाबाद अभय कुमार को किसी ने शिकायत की कि छुट्टी के दिन डाकघर खोलकर नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा है। इस पर वह सीधे डाकघर का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां पूरा डाकघर खुला हुआ था, लेकिन पोस्टमास्टर मोहनलाल और स्टाफ नदारद था। जांच करने पर उप मंडल निरीक्षक ने पाया कि एक बाहरी व्यक्ति काम कर रहा था। वह कंप्यूटर पर पोस्टमास्टर मोहनलाल और डाक सहायक ऋषि यादव की आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर रहा था।
इस पर उप मंडल निरीक्षक ने पूरे मामले की रिपोर्ट डाक अधीक्षक मैनपुरी आरएस शर्मा को भेजी थी। इसी रिपोर्ट के आधार डाक अधीक्षक ने दोनों को निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश जारी होने के एक बार फिर से डाक विभाग अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
डाक सहायक अवधेश को दिया गया कार्यभार
डाक अधीक्षक ने पोस्टमास्टर और डाक सहायक को निलंबित कर दिया है। इसके बाद डाक सेवाओं के संचालन के लिए डाक सहायक अवधेश कुमार को पोस्टमास्टर का कार्यभार दिया गया है। नए आदेश तक वे ही उप डाकघर के कार्यों का संचालन करेंगे।
उप मंडल निरीक्षक शिकोहाबाद की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमास्टर उप डाकघर सिरसागंज और डाक सहायक को निलंबित किया गया है।
- आरएस शर्मा, डाक अधीक्षक मैनपुरी डाक मंडल