फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sub inspector accused of beating teenager and demanding fifty thousand on suspicion of mobile theft In Agra

Agra: किशोर को मोबाइल चोरी के शक में पकड़ा, चौकी में दीं यातनाएं...हाथ में हुआ फ्रैक्चर, जांच के आदेश

Thu, 28 Sep 2023 01:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 01:10 PM IST
सार

आगरा में पुलिस ने किशोर को मोबाइल चोरी के शक में पकड़ा। चौकी ले जाकर यातनाएं दीं। उसके हाथ में  फ्रैक्चर हो गया। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
sub inspector accused of beating teenager and demanding fifty thousand on suspicion of mobile theft In Agra
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के ताजगंज थाने में तैनात एक दरोगा पर मोबाइल चोरी के शक में एक किशोर की पिटाई और 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। परिजन ने पुलिस उपायुक्त नगर से शिकायत की है। मामले में सहायक पुलिस आयुक्त सदर अर्चना सिंह को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश किए गए हैं।

विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र की महिला का आरोप है कि 17 वर्षीय बेटा 25 सितंबर को दोस्त के साथ खेरिया मोड़ से भाई की बेटी की दवा लेकर बाइक से आ रहा था। सपा कार्यालय के पास चेकिंग में पुलिस ने रोक लिया। मोबाइल चोरी का आरोप लगा बेटे को चौकी में ले गए। उसे मोबाइल चोर बताते हुए रातभर यातनाएं भी दीं। इससे बेटे के हाथ की हड्डी टूट गई। शरीर पर भी चोट है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कब बहुरेंगे चंबल घाट के दिन: 32 साल पहले रखी गई थी पुल की आधारशिला, सरकारें आईं-गईं...लेकिन हालात आज भी वही
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन आए तो 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी। व्हॉट्सएप कॉल भी किया। उन्होंने रकम देने से मना कर दिया। अधिकारियों से शिकायत की कहने पर सादा कागज पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ दिया। मगर, उसका मोबाइल रख लिया। बेटा अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर पुलिस उपायुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। दरोगा की पूर्व में भी शिकायत आ चुकी है।

यह भी पढ़ेंः- UP: चंबल की धारा में चार महीने में तीसरी बार फंसी यात्रियों की जान, पहले की घटनाओं से सबक लिया न कोई एक्शन

जांच के आधार पर कार्रवाई

दरोगा पर पिटाई का आरोप है। किशोर के परिजन ने शिकायत की है। मामले में एसीपी सदर से तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -सूरज राय, पुलिस उपायुक्त नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed