{"_id":"e3c6966ceeae8b4deaa54231ce010760","slug":"stundent-could-not-take-the-practical-because-dean-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीन के झगड़े में उलझ गई छात्रों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीन के झगड़े में उलझ गई छात्रों की परीक्षा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 03 Jul 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज के एफएमसीए कैंपस में गुरुवार को डीन की कुर्सी के विवाद में बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों की परीक्षा लटक गई। विद्यार्थियों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। काफी देर बाद प्राचार्य एके जैन ने परीक्षा कराने का आश्वासन दिया।
बता दें कि कॉलेज प्रशासन ने गुरुवार को प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तिथि घोषित की थी। इस पर बीबीए और बीसीए के विद्यार्थी समय पर पहुंच गए। विद्यार्थियों ने बताया कि उस वक्त डीन की कुर्सी पर प्रशांत भदौरिया बैठे थे। कुछ देर बाद अविनाश पोखरियाल आ गए। इस पर दोनों ने खुद को डीन बताया और उनमें विवाद हो गया। इसके चलते परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। इस पर विद्यार्थियों ने नारेबाजी की और प्राचार्य कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने प्रदर्शन किया। बाद में प्राचार्य ने शुक्रवार को परीक्षा कराने का आश्वासन दिया। इस बारे में आरबीएस कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सचिव बाबू लाल गुप्ता ने बताया कि अविनाश पोखरियाल को विभाग का डीन नियुक्त किया गया है।