{"_id":"5ab0ed204f1c1bb9758b650a","slug":"students-write-letter-by-blood-to-the-governor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने खून से लिखा राज्यपाल को लेटर, परीक्षा नियंत्रक ने दिया ये विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने खून से लिखा राज्यपाल को लेटर, परीक्षा नियंत्रक ने दिया ये विवादित बयान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
खून से लिखा पत्र
- फोटो : अमर उजाला
आगरा की डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में लगातार नौवें दिन एनएसयूआई का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। एनएसयूआई के सदस्यों ने मंगलवार को खून से दस सूत्रीय मांग पत्र लिखा।
इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कुलपति और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है। उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
मंगलवार को उनके धरना-प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष नितीश गौड़ शामिल हुए। इसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को अपने खून से सभी 10 सूत्रीय मांगों का पत्र लिखकर भेजा है।

Trending Videos
खून से लिखी अपनी मांग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने विवादित बोल बोले। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रदर्शन धरना स्थल पर करना चाहिए। कैंपस में नहीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोगों के पास इतना वक्त नहीं है कि रोज-रोज कोई धरना-प्रदर्शन करे और उसकी बातों को सुना जाए। हमारे पास दूसरे जरूरी काम भी हैं।
जबकि छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय का गूंगा-बहरा प्रशासन छात्रों की वाजिब मांग को मानने के लिए तैयार नहीं है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना अनिश्चितकालीन तक चलता रहेगा।

ये हैं छात्रों की मांगे
1 श्री साईं मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में एमएस और एमडी की परीक्षा में 1 करोड़ 60 लाख का महाघोटाला की जांच।
2 पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराने के संबंध में।
3 विश्व विद्यालय में कार्यरत एजेंसी पर कार्रवाई।
4 प्लेसमेंट सेल सुचारू रूप से स्थापित करने के संबंध में।
5 बजट ऑनलाइन हो।
6 विश्वविद्यालय में स्टूडेंट चार्टर लागू किया जाए।
7 सभी आवासी संस्थानों में वाईफाई सुविधा चालू की जाए।
8 महिला सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की जाए।
9 आवासी संस्थानों के लिए अलग हेल्प डेस्क की सुविधा की जाए।
10 आवासीय परिसर के लिए छात्रों के छात्रावास की सुविधा की जाए।