फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students will showcase their talent on 23rd in the art festival

Agra News: कला उत्सव में 23 को विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

Wed, 21 Aug 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Students will showcase their talent on 23rd in the art festival
कासगंज। देश-प्रदेश की लोक संस्कृति से विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराने एवं उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए कला उत्सव का आयोजन 23 अगस्त को होगा। इस उत्सव में विद्यार्थी 10 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्सव आयोजित करने के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज को केंद्र बनाया है। जिले के 269 माध्यमिक में से प्रत्येक विद्यालय से एक छात्र व एक छात्रा इस उत्सव में हिस्सा ले सकेंगे। जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक यह उत्सव आयोजित होगा। प्रतिभागी संगीत गायन में शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, संगीत वादन में अवनद्ध वाद्य, स्वर वाद्य, नृत्य में शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, दृश्य कला में द्वि-आयामी ड्राइंग या पेंटिंग एवं प्रिंट मेकिंग, त्रि-आयामी मूर्ति कला, पारंपरिक खिलौने एवं खेल, एकल अभिनय में अपनी प्रतिभा दिखा सकेगे। शासन से इसके लिए 10 हजार रुपये का बजट दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य का कहना है कि जिले की प्रतिभाओं को निखारने के लिए कला उत्सव का आयोजन करने के लिए तिथि व केंद्र का निर्धारण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed