फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students will be able to take admission on 1770 posts in Chitragupta degree college

चित्रगुप्त डिग्री कालेज में 1770 पदों पर प्रवेश ले सकेंगे छात्र

Wed, 06 Jul 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to take admission on 1770 posts in Chitragupta degree college
श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय में बीएससी, बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए 11 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं को पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश दिया जाएगा। प्राचार्या डॉ. शिखा सक्सेना की देखरेख में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक के लिए कुल 1770 सीटें निर्धारित हैं जिन पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्री चित्रगु्प्त डिग्री कालेज नगर का सबसे पुराना महाविद्यालय है। इस महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 1960 में की गई थी। आज भी जनपद के छात्रों के अंदर इस बात की होड़ रहती है कि चित्रगुप्त कालेज में ही प्रवेश लिया जाए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिक्षा सक्सेना बताती हैं कि महाविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी विषयों में ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। 11 जुलाई से कॉलेज में पंजीकरण फार्म जमा कराने के साथ प्रवेश का कार्य पूरा किया जाएगा। बीएससी एग्रीकल्चर और एमएससी के छात्रों की सीट विश्वविद्यालय से भरी जाएंगी।
विज्ञापन

किस विषय के लिए कितनी हैं सीटें
बीएससी प्रथम वर्ष- 480
बीए प्रथम वर्ष - 480
बीकॉमघ प्रथम वर्ष - 180
बीएससी एग्रीकल्चर-480
एमएससी एग्रीकल्चर- 30
एमए-60
एमएससी-30
एमकॉम-30
विश्व विद्यालय ने ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। छात्र ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। 11 जुलाई से महाविद्यालय में पंजीकरण जमा करने का कार्य शुरू होगा। प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के नियमों पर आधारित होगी। जनपद स्तर पर पहले आने वालों को पहले प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शिखा सक्सेना, प्राचार्य श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed