फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   students were confused after seeing Result of BA second semester examination of Agra University

Agra University: बीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम देख चकराए विद्यार्थी, घबराएं नहीं...ऐसे होगा समाधान

Fri, 09 Feb 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 12:01 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय ने बीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लेकिन जब विद्यार्थियों ने अंकपत्र देखे तो वे चकरा गए। कई विद्यार्थियों के अंकपत्र पर विभिन्न विषयों के अंक ही नहीं चढ़े हैं तो कई के में मार्क्स वेटिंग लिखा है।
 

विज्ञापन
students were confused after seeing Result of BA second semester examination of Agra University
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे कई विद्यार्थी अपने बीए द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम देखकर चकरा गए। परिणाम में विभिन्न विषयों के अंक नहीं चढ़े हैं। प्रथम सेमेस्टर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को दो-तीन विषयों में अनुत्तीर्ण दर्शाया गया है। परीक्षा के बीच परिणाम पाकर विद्यार्थी परेशान हो गए हैं। वह अपने कॉलेजों में संपर्क कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को विरोध भी दर्ज कराया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बुधवार को बीए द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह ने बताया कि उनके यहां के करीब 250 छात्राओं के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

बृहस्पतिवार को परीक्षा देने पहुंची करीब 100 छात्राओं ने समस्या दर्ज कराई। इसमें से 60 छात्राओं के अंकपत्र पर एमडब्ल्यू (मार्क्स वेटिंग) लिखा हुआ है। नीचे कारण दिया हुआ है कि संबंधित कॉलेज से आंतरिक परीक्षा के अंक नहीं उपलब्ध कराए गए। जबकि यह उल्लेख नहीं किया गया है कि किस विषय में अंक नहीं दिए गए।
 
विज्ञापन

दाऊदयाल गर्ल्स पीजी कॉलेज, फिरोजाबाद की प्राचार्य प्रो. रेनू वर्मा ने बताया कि उनके यहां बृहस्पतिवार को करीब 30 छात्राओं ने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अधिकतर छात्राओं के समाजशास्त्र व हिंदी विषय में अंक नहीं चढ़े हैं। कई छात्राएं ऐसी हैं, जो पढ़ने में अच्छी हैं, उनका पिछला परिणाम भी अच्छा है, इसके बाद भी दो से तीन विषयों में अनुत्तीर्ण दर्शाया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि तकनीकी कारणों से अंक नहीं चढ़ें होंगे, इसे दिखवाया जा रहा है। वहीं, रोल नंबर व अन्य जानकारी सही न भरने की वजह से विद्यार्थी अनुत्तीर्ण दर्शाए जा रहे हैं। जिसको भी शिकायत है, प्रार्थनापत्र दे सकता है, दिखवाया जाएगा।

परीक्षा दी फिर भी अनुपस्थित दर्शाया
बैकुंठी देवी कॉलेज की करीब 40 छात्राओं को बीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में अनुपस्थित दर्शाया गया है, जबकि छात्राओं ने संबंधित विषयों में परीक्षाएं दीं हैं। छात्राओं की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी जा रही है।

विद्यार्थियों से पूछी गईं समस्याएं
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह का कहना है कि उनके यहां भी विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। विद्यार्थियों के लिए नोटिस जारी करा दिया गया है कि वह अपनी समस्या संबंधित विभागों में दर्ज करा दें। मार्कशीट की कॉपी भी दे दें, उससे विश्वविद्यालय को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed