{"_id":"65df6cb1ee40f9d9c4077a21","slug":"students-stuck-in-economics-questions-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-113507-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अर्थशास्त्र के सवालों में उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अर्थशास्त्र के सवालों में उलझे परीक्षार्थी
Wed, 28 Feb 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। बुधवार को जिले के 36 केंद्रों पर यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र की परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में आए अर्थशास्त्र के सवालों के जवाब देने में परीक्षार्थियों को परेशान देखा गया।
सुबह सात बजे से परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा निशा ने बताया कि वैसे तो पेपर अधिक कठिन नहीं था लेकिन जो सवाल आए थे वे बहुत ही कठिन थे। इसके चलते पेपर अच्छा नहीं हो सका। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी 36 केंद्र पर परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा में पंजीकृत 1986 परीक्षार्थियों में से 1855 परीक्षार्थी उपसि्थत हुए जबकि131परीक्षार्थी अनुपसि्थत रहे। वहीं हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा भी बुधवार को सुबह की पाली में आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान 489 में से 463 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।