{"_id":"68603a5770cc941053072d64","slug":"students-of-classes-6-to-12-will-be-included-in-the-inspire-award-scheme-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-140151-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इंस्पायर अवार्ड योजना में शामिल होंगे कक्षा छह से 12 के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इंस्पायर अवार्ड योजना में शामिल होंगे कक्षा छह से 12 के विद्यार्थी
Sun, 29 Jun 2025 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शिक्षा सत्र 2025-26 में इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत राजकीय और निजी माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने इस बार योजना के पात्रता मानदंड में 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को शामिल किया है। ऑनलाइन आवेदन की जिम्मेदारी प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि योजना के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों समेत निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थी नवाचार एवं विचार प्रस्तुत कर सकेंगे। पूर्व में यह योजना कक्षा छह से 10 तक के छात्र-छात्राओं के लिए ही थी। इंस्पायर मानक योजना के तहत पंजीकृत विद्यालय पांच सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं के विचारों को वेब पोर्टल पर ऑनलाइन कर नामांकन किया जाएगा। प्रतिभागी को मॉॅडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर रखी गई है। प्रत्येक विद्यालय से पांच सर्वश्रेष्ठ विचार व मॉडल का नामांकन किया जा सकेगा। चयनित विचार एवं मॉडल को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के साथ भी करेंगे बैठक
इंस्पायर अवार्ड योजन के सफल क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों के अधिक से अधिक नामांकन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करेंगे। इसमें अवार्ड की पात्रता, नामांकन प्रक्रिया, मॉडल तैयार करने एवं ऑनलाइन अपलोड करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विद्यालयवार शिक्षक चिह्नित कर उनका दायित्व निर्धारण किया जाएगा।