{"_id":"6574458a5e65f6700585d44ad90093cd","slug":"students-lay-siege-to-the-examination-controller-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किया परीक्षा नियंत्रक का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने किया परीक्षा नियंत्रक का घेराव
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर, कई बार एप्लीकेशन दे चुके हैं, फिर भी मार्कशीट सही नहीं हुई। आप एजेंसी भेज देते हैं, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं होती। ऐसी शिकायतों के समाधान के लिए लगातार चक्कर काटने से आजिज विद्यार्थियों का धैर्य जवाब दे गया। शनिवार को विद्यार्थियों ने डा. बीआरए विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह का घेराव कर जमकर हंगामा मचाया। मामला बढ़ने पर पुलिस पहुंची और छात्रों को शांत कराया। दरअसल, कर्मचारियों की हड़ताल से स्थिति और बदतर हो गई है। विभागों पर ताला पड़े होने के कारण छात्र परीक्षा नियंत्रक के पास ही पहुंच रहे हैं। समस्या का समाधान न होने पर छात्र बिफर गए। विद्यार्थियों के साथ समाजवादी छात्र सभा के गौरव यादव भी थे। उन्होंने प्रार्थना पत्र के बाद मार्कशीट न मिलने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
चार्ट पर अधिकारी करेंगे हस्ताक्षर
गोपनीय चार्ट पर अधिकारियों के हस्ताक्षर की मांग को लेकर तीन दिन से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। शनिवार को प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति को फिर से ज्ञापन सौंपा। इसमें कुलपति ने 1988 से लेकर अब तक के गोपनीय चार्ट पर हस्ताक्षर कराने का आश्वासन दिया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि कुलपति ने चार्ट पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकारियों की कमेटी बनाई है। घोषित कमेटी के नाम मिलने पर ही हड़ताल समाप्त की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में अनिल श्रीवास्तव, पीके सिंह, बृजेश वर्मा, श्यामू, रमाकांत शर्मा आदि शामिल रहे।
सीट वृद्धि की संस्तुति करने वाली कमेटी भंग
कुलपति ने निजी कालेजों में संचालित स्नातक कोर्स में तय सीटों के अलावा 35 फीसदी सीट वृद्धि करने की अनुमति देने वाली कमेटी भंग कर दी है। इस चार सदस्यीय कमेटी पर कई वित्तीय आरोप लग चुके थे। ऐसे में कुलपति ने शनिवार को कमेटी भंग करते हुए कहा कि इसके निर्णयों का पुन: सत्यापन कराया जाएगा। बता दें कि कालेज में शैक्षणिक मानक, 180 दिन की कक्षाएं, शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर होने पर ऐसे कालेजों को 35 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश लेने की अनुमति पर निर्णय करने के लिए डिप्टी रजिस्ट्रार के नेतृत्व में कमेटी बनी थी। पीआरओ डा. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कमेटी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इसके चलते कुलपति ने ये निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बढ़ेगी परीक्षा फार्म भरने की तिथि
परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। अभी भी हजारों की संख्या में छात्र परीक्षा फार्म भरने से वंचित हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पीआरओ डा. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र हित में तिथि बढ़ाई जाएगी, कितने दिन और तिथि बढ़ेगी, इसका निर्णय नहीं हुआ है। बता दें कि स्नातक, परास्नातक समेत अन्य कोर्स के परीक्षा फार्म आनलाइन भरे जा रहे हैं।