{"_id":"5bffd800bdec2241742bd41d","slug":"students-fall-sick-after-rubella-vaccination-in-tundla-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद के बाद अब टूंडला में रूबेला टीकाकरण के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद के बाद अब टूंडला में रूबेला टीकाकरण के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Thu, 29 Nov 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूबेला टीकाकरण के चलते हर रोज कहीं न कहीं से बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबरें आ रही हैं। फिरोजाबाद के टूंडला में भी मिजिल्स रूबेला टीकाकरण के बाद नौ बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सीएमओ भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति की जानकारी ली।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम सेंट जॉन्स एकेडमी मोहम्मदाबाद पहुंची। टीम ने बच्चों का रूबेला टीकाकरण किया। टीकाकरण होते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को टूंडला सीएचसी पर ले जाया गया।
सूचना पर सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से बीमारी के बारे में जानकारी ली। बच्चों को दवा और ड्रिप लगाई गई। इनमें से कक्षा आठ की छात्रा अर्चना यादव की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ छात्राओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस दौरान बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

इन बच्चों की तबियत बिगड़ी
जिन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उनमें संध्या कक्षा दो, मोनिका कक्षा आठ, अर्चना यादव कक्षा आठ, किनसुख कक्षा तीन, मुकुल राघव कक्षा दो, नितिन कक्षा एक, रितिक कक्षा सात, स्तुति कक्षा एक, कक्षा तीन में पढ़ने वाली अनुष्का शामिल हैं।
सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि दवा का शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं हैं। कुछ बच्चे इंजेक्शन के डर के कारण बीमारी की बात कहने लगते हैं। आज भी सभी बच्चे ड्रिप लगने के बाद अपने-अपने घरों को चले गए थे। जनपद में नौ लाख 55 हजार बच्चों का टीकाकरण होना है। टीकाकरण जनहित में है।