फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students broke the lock of the university climbed the gate and demonstrated

Agra University: छात्रों ने तोड़ा विश्वविद्यालय का ताला, गेट पर चढ़कर प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2023 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Dec 2023 12:53 PM IST
सार

स्नातक के परिणाम में नॉट क्वालिफाई लिखने से छात्र इस कदर परेशान हो गए कि विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा किया।  एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन मिलने के बाद छात्र शांत हुए। 
 

विज्ञापन
Students broke the lock of the university climbed the gate and demonstrated
छात्रों ने तोड़ा विश्वविद्यालय का ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक परिणाम में गड़बड़ी और छात्रों की समस्याओं से नाराज समाजवादी छात्र सभा ने सोमवार को पालीवाल पार्क परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गेट पर लगा ताला तोड़ा और गेट पर चढ़कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज इकाई के अध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया कि परिणाम में एनक्यू यानी नॉट क्वालिफाई लिखकर मिल रहा है। कई परिणाम अंडर प्रोसेस हैं। इससे छात्रों को दिक्कत हो रही है। नारेबाजी के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। कहा गया कि समाधान न होने पर सड़क पर आंदोलन करेंगे। परीक्षा नियंत्रक और चीफ प्रॉक्टर ने एक सप्ताह में समाधान का भरोसा दिया। अमित प्रताप यादव, गौरव यादव, विजय यादव, पूनम, श्रेया, प्रियंका, अभिषेक राय, राज कुशवाह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव के लिए भी लगे नारे
छात्र संघ चुनाव बहाल कराने के लिए राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा ने छात्र नेता सौरभ चौधरी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। कुलपति को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि छात्रों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन तक रखने और छात्रों का प्रतिनिधित्व करने के लिए छात्र संघ चुनाव होना चाहिए। चुनाव कब होंगे, विश्वविद्यालय के अधिकारी बता नहीं रहे। 72 घंटे बाद दीवानी स्थित भारत माता प्रतिमा के समक्ष छात्र आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस दौरान ललित यादव, अमन सिंह, अंकित यादव, आदित्य राज, पंकज कुमार, रोहित चौधरी, मुकुल यादव, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed