{"_id":"5d73428d8ebc3e016025ea88","slug":"students-asked-questions-to-mayor-why-show-garbage-on-google-in-agra-corporation-search","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों का मेयर से सवाल- सर, गूगल में आगरा नगर निगम के नाम पर कूड़ा क्यों दिखता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों का मेयर से सवाल- सर, गूगल में आगरा नगर निगम के नाम पर कूड़ा क्यों दिखता है
Sat, 07 Sep 2019 11:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्कूली को समझाते मेयर नवीन जैन, साथ में नगर आयुक्त अरूण प्रकाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर, गूगल में आगरा नगर निगम के नाम पर कूड़ा क्यों दिखता है? कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं के इस सवाल पर मेयर नवीन जैन सपकपा गए। वाक्या शुक्रवार दोपहर का है। शहर के पांच कान्वेंट स्कूलों के बच्चे नगर निगम का भ्रमण करने आए थे।
कार्यकारिणी कक्ष में बच्चों को मेयर ने जब कार्यप्रणाली समझाई तो बच्चों ने सड़क, जलभराव, गंदगी पर सवाल दागने शुरू कर दिए। मेयर ने उनके सवालों के जवाब दिए और उन्हें भविष्य की योजनाओं से भी रूबरू कराया।
सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट फ्रांसिस, सेंट पॉल्स, सेंट कॉनरेड्स स्कूल के छात्र-छात्राओं को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भी दिखाया गया। इस दौरान नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त केबी सिंह, विनोद कुमार मौजूद रहे।

ये सवाल पूछे
मोहित अग्रवाल- मेट्रो का काम लेट क्यों है और कब तक हम इसमें बैठ पाएंगे?
तुषार- पूरे शहर में सड़कों पर गड्ढे हैं, बारिश में इनमें पानी भर रहा है?
आंचल अग्रवाल- गूगल पर आगरा नगर निगम सर्च किया, कूड़े के फोटो आए?
कृष्णा- ऑफिस की दीवारों पर लोग थूक ते हैं, इन पर जुर्माना क्यों नहीं करते?
अनन्या- गरीब बच्चों के पास पढ़ाई के लिए पैसे नहीं, उन्हें फ्री नहीं पढ़ा सकते क्या?
आरुण गुप्ता- पुलिसकर्मी न हेलमेट पहनते हैं, न सफाई का ध्यान रखते हैं, कार्रवाई क्यों नहीं?
वत्सल अग्रवाल-ट्रैफिक लाइट लगाने पर हर बार खर्च कर रहे हैं, ये काम नहीं करतीं?
वैभव खंडेलवाल- जाम हटाने जाने वाले पुलिसकर्मी सभी को मारते-पीटते क्यों हैं?
सृष्टि अग्रवाल- प्लास्टिक, पॉलिथीन पर रोक है, फिर इनमें सामान कैसे बिक रहा है
कोई सड़क पर कूड़ा फेंके तो टोकें जरूर
मेयर नवीन जैन ने बच्चों से कहा कि अगर घर के बाहर या सड़क पर कोई कूड़ा फेंकते देखे तो उसे टोकें जरूर। उन्होंने बच्चों से अपने जन्मदिन पर ट्री गार्ड के साथ एक पौधा लगाने का संकल्प भी दिलाया। ऐसे बच्चों को नगर निगम प्रमाण पत्र देगा। मेयर बोले कि कोई शिकायत हो तो पत्र लिखें।