{"_id":"5fdb92c48ebc3e3b8c4ea778","slug":"student-went-lucknow-for-compitio-mainpuri-news-agr4724198108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसी कॉलेज की छात्राएं प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसी कॉलेज की छात्राएं प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए हुई रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के आरसी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोकनृत्य के तीनों प्रारूपों में जोन स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए लखनऊ रवाना कर दिया गया।
शहर के कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग आगरा की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय, मंडल स्तरीय और जोन स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीनों ही स्तर पर लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की छात्रा यशिता, पारुल, काजल, पायल, जहान्वी, मुस्कान, नंदिनी और अंजली को जोन स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद लखनऊ में 18 और 19 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है।
बृहस्पतिवार को छात्राओं को प्रधानाचार्य प्रभा कुमारी ने लखनऊ में आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। प्रधानाचार्या ने कोच प्रीती जायसवाल, प्रीती शर्मा और संगीत प्रवक्ता डॉ. पूनम श्रीनाथन को भी छात्राओं की बेहतर सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को प्रदेश स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।