फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student was missing and families jammed road

लापता छात्र नहीं मिला तो गुस्साए परिजनों ने उठाया ये कदम, पुलिस ने भांजी लाठी

Wed, 04 Jul 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Updated Wed, 04 Jul 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
student was missing and families jammed road
परिजनाें काे समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में आवासीय विद्यालय से लापता छात्र लापता होने और पुलिस के बरामद न कर पाने से नाराज परिजनों ने मैनपुरी कुरावली मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर जाम को खुलवाया। वहीं लापता छात्र का पता लगने के बाद पुलिस टीम उसे लेने के लिए दादरी रवाना हो गई है।       

कोतवाली क्षेत्र के नगला पजाबा निवासी रामलडै़ते राजपूत का 10 वर्षीय बेटा गांव ललूपुर स्थिति एक आवासीय विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। मंगलवार को वह विद्यालय से कहीं गायब हो गया। 

student was missing and families jammed road
राेड जाम करते लाेग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलने के बाद परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। वहीं स्कूल प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। छात्र के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। 

रातभर पुलिस छात्र की तलाश में हाथ पैर मारती रही, लेकिन बालक का कोई पता नहीं लग सका। बुधवार की सुबह भी पुलिस व परिजन तलाश में जुटे रहे। 

इस बीच परिजनों व स्थानीय लोगों ने करीब साढ़े 11 बजे मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष आक्रोश व्यक्त करते हुए छात्र की जल्द बरामदगी की मांग करने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छात्र का पता लगाया

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस, पीआरवी, यूपी 100 और कोबरा टीमें मौके पर पहुंच गईं। लोगों को जाम खोलने के लिए समझाया गया, तो कुछ लोग तैयार हो गए। 

इस बीच अचानक भीड़ में शामिल लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जाम खुलता न देख इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही ने लजाठियां फटकार कर भीड़ को खदेडना शुरू कर दिया। 

इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि छात्र का पता चल गया है। वह दादरी क्षेत्र में मिल गया है। पुलिस टीम उसको लाने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed