फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student show talent in science exibition

गोबर और बेकार बैटरी से बनेगी बिजली

Wed, 21 Oct 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Wed, 21 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
student show talent in science exibition
पंचकुइयां स्थित राजकीय इंटर कालेज में मंगलवार को 43वीं जवाहरलाल नेहरू विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिलास्तर के इस विज्ञान मेले में विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने आपदा प्रबंधन, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा संरक्षण आदि विषयों पर क्रियाकारी मॉडल और प्रदर्श के जरिए अपनी वैज्ञानिक सोच प्रदर्शित की।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआईसी हॉल में प्रदर्शनी के दौरान जिले भर से आए प्रदर्शों का अवलोकन निर्णायकों के तीन सदस्यीय पैनल ने किया। जूनियर (6-8), सीनियर (9-12) और शिक्षक वर्ग में आयोजित इस प्रदर्शनी में राजकीय बालिका हाईस्कूल कौलारा कला की कक्षा नौ की छात्रा पूजा ने ज्वालामुखी से निकलने वाली ऊष्मा के जरिए बिजली बनाने का मॉडल दर्शाया। पूजा के अनुसार उनका प्रयोग ज्वालामुखी विस्फोट के बाद व्यर्थ जाने वाली ऊष्मा को उपयोग में लाने के लिए कारगर साबित होगा।
विज्ञापन

एमडी जैन इंटर कालेज में कक्षा 11 के छात्र स्पर्श कुमार ने बेकार हो चुकी बैटरी और गोबर के जरिए 12 वोल्ट तक बिजली पैदा करने के तरीके बताए। इस प्रयोग के लिए स्पर्श ने एसी टू डीसी बिजली कन्वर्टर भी खुद ही विकसित किया है। स्पर्श ने कहा कि इस ऊर्जा को मोबाइल फोन चार्जिंग जैसे कार्यों के लिए आसानी से प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्रशिक्षु छात्रा पिंकी अग्रवाल ने शिक्षक वर्ग में मानव श्वसन तंत्र पर धूम्रपान के प्रभाव को दर्शाने वाले क्रियाकारी टीएलएम की प्रस्तुति दी। नूरीन परवेज, नवनीत कौर, अंजू आदि साथ थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed