{"_id":"667a5b9d1e8b6dc4f005dd7b","slug":"student-s-facebook-and-instagram-hacked-then-such-action-victim-s-senses-blown-away-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों की करतूत: छात्रा का फेसबुक और इंस्टाग्राम किया हैक, फिर की ऐसी हरकत...उड़े पीड़िता के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाइयों की करतूत: छात्रा का फेसबुक और इंस्टाग्राम किया हैक, फिर की ऐसी हरकत...उड़े पीड़िता के होश
Tue, 25 Jun 2024 11:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:24 AM IST
सार
आगरा में दो सगे भाइयों ने छात्रा का फेसबुक और इंस्टाग्राम हैक कर लिया। इसके बाद छात्रा को परेशान करने लगे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में डीएलएड की छात्रा का दो सगे भाइयों ने जीना हराम कर दिया है। दोस्ती से इन्कार करने पर उसका फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद आपत्तिजनक संदेश भेजे। परिजन के विरोध करने पर घर पहुंचकर धमकाया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि दिसंबर 2023 में गोपालपुरा के गगन वर्मा और गप्पू वर्मा नामक भाइयों से उनकी बेटी की शादी समारोह में मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही दोनों ने बेटी से दोस्ती करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। बेटी ने साफ इन्कार कर दिया।
इसके बाद आरोपियों ने उसका फेसबुक और इंस्टाग्राम खाता हैक किया और अश्लील मैसेज भेजने लगे। कई नंबरों को ब्लैकलिस्ट किया मगर वह नए नंबरों से कॉल और मैसेज करते थे। इसकी जानकारी होने पर आरोपियों के घर शिकायत की। दोनाें भाई 22 जून की रात तमंचा लेकर घर में घुस आए। बेटी को मारने की धमकी देने लगे। लोगों की भीड़ लगने पर धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
शोहदे ने दी तेजाब डालने की धमकी
बरहन में रिश्तेदार में गई छात्रा को शोहदा धमका रहा है। दोस्ती से इन्कार करने पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने थाना शाहगंज में केस दर्ज कराया है। शाहगंज की रहने वाली युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वो छह माह पूर्व रिश्तेदारी में बरहन गई थी। वहां बॉबी से परिचय हो गया। उसने नंबर ले लिया। इसके बाद दोस्ती का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर काॅलेज पहुंच गया। तेजाब डालने की धमकी दी।